Pages

Sunday, 15 September 2024

तू ही दुर्गा तू ही भवानी आशा भोंसले tu hi durga tu hi bhawaani asha

 


1.   तू ही दुर्गा तू ही भवानी

एल्बम: माँ की महिमा

ताल: कहरवा भजनी                   

गायक: आशा भोंसले

कोर्ड: रेमेध     सा=C

tu hi durga tu hi bhawani notes click here 

तू ही दुर्गा तू ही भवानी, तू जननी तू जग कल्यानी

तू ही सब के कष्ट निवारे, तू ऐसी वरदानी

जै जै शेरांवाली माँ जै जै लाटांवाली माँ

 

तू बिगड़ी तक़दीर बनाए, बुझते दीप जलाए

तू पतझड़ में फूल खिलाये, बिछड़े मीत मिलाये

तेरी महिमा, हर कोई जाने -2 क्या मूरख क्या ज्ञानी

हो... क्या मूरख क्या ज्ञानी

जै जै शेरांवाली माँ जै जै लाटांवाली माँ -2 | तू ही दुर्गा .....

 

तेरी भक्ति, तेरी शक्ति, तेरे प्यार का प्याला

तेरी पूजा, आरती तेरी, तेरे नाम की माला

सांझ सकारे, द्वार तिहारे, बोले ये हर प्राणी

जै जै शेरांवाली माँ, जै जै लाटांवाली माँ -2 | तू ही दुर्गा .....

 

तेरे नाम की धूम मची है, हर दुखिया के दिल में

तू उसकी रक्षक बन जाए, जो भी हो मुश्किल में

गूंजे दसों दिशायें मैया -2 तेरी अमृत वाणी -2

जै जै शेरांवाली माँ जै जै लाटांवाली माँ -2 | तू ही दुर्गा .....


No comments:

Post a Comment