Thursday, September 17, 2026

ओ मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान O maine tere hi bharose Hanumaan saagar me naiya

 



Hanuman Ansh film song/ bjajan by Sunil Lodhi


ओ मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान,

सागर में नैया डार दई ॥

 

अरे काहे की बा नाव बनाई,

काहे की पतवार,

रामा काहे की लगा दई जंज़ीर,

सागर में नैया डार दई,

ओ मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान,

सागर में नैया डार दई ॥

 

राम नाम की नाव बनाई,

भगती की पतवार,

ओ रामा ज्ञान की लगा दई जंज़ीर,

सागर में नैया डार दई,

ओ मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान,

सागर में नैया डार दई ॥

 

अरे कौन सखीबा में बैठनहारी,

कौना पार लगाये,

रामा कौउ है खेवनहार,

सागर में नैया डार दई,

ओ मैने तेरे ही भरोसे हनुमान,

सागर में नैया डार दई ॥

 

अरे सीता सखीबा में बैठनहारी,

रामा पार लगाये,

रामा हनुमत खेवनहार,

सागर में नैया डार दई,

ओ मैने तेरे ही भरोसे हनुमान,

सागर में नैया डार दई ॥