Sunday, September 15, 2024

जय अम्बे गौरी मैया जय श्यामा गौरी आरती Jay ambe gauri maiya jay shyama gauri

 


1.   जय अम्बे गौरी

गीतकार: शिवानन्द स्वामी

ताल: कहरवा/भजनी ठेका

गायिका: अनुराधा पौडवाल

कोर्ड: रेमध     सा=C#

विडियो लिंक: https://www.youtube.com/watch?v=Iyki_pDrOUM

 

जय अम्बे गौरी मैया जय श्यामा गौरी
तुमको निशदिन ध्यावत-2 हरि ब्रह्मा शिवरी, ॐ जय अम्बे गौरी

मांग सिंदूर विराजत टीको मृगमद को, मैया टीको मृगमद को
उज्ज्वल से दो नैना-2 चंद्रबदन नीको, ॐ जय अम्बे गौरी


कनक समान कलेवर रक्ताम्बर राजे, मैया रक्ताम्बर राजै
रक्तपुष्प गल माला- 2 कण्ठन पर साजे, ॐ जय अम्बे गौरी


केहरि वाहन राजत खड्ग खप्परधारी, मैया खड्ग खप्परधारी
सुर नर मुनि जन सेवत-2 तिनके दुखहारी, ॐ जय अम्बे गौरी

 

कानन कुण्डल शोभित नासाग्रे मोती, मैया नासाग्रे मोती
कोटिक चन्द्र दिवाकर-2 सम राजत ज्योति, ॐ जय अम्बे गौरी


शुम्भ-निशुम्भ विदारे महिषासुर घाती, मैया महिषासुर घाती
धूम्र विलोचन नैना-2 निशदिन मदमाती, ॐ जय अम्बे गौरी

 

चण्ड-मुण्ड संहारे शोणित बीज हरे, मैया शोणित बीज हरे
मधु कैटभ दोउ मारे-2 सुर भयहीन करे, ॐ जय अम्बे गौरी

 

ब्रह्माणी रुद्राणी तुम कमला रानी, मैया तुम कमला रानी
आगम-निगम बखानी-2  तुम शिव पटरानी, ॐ जय अम्बे गौरी

 

चौंसठ योगिनी गावत नृत्य करत भैरव, मैया नृत्य करत भैरव
बाजत ताल मृदंगा-2 और बाजत डमरु, ॐ जय अम्बे गौरी

 

तुम ही जग की माता तुम ही हो भरता, मैया तुम ही हो भरता
भक्तन की दु:ख हरता-2 सुख सम्पत्ति करता, ॐ जय अम्बे गौरी

 

भुजा चार अति शोभित, वर-मुद्रा धारी, मैया वर-मुद्रा धारी
मनवान्छित फल पावत-2 सेवत नर-नारी, ॐ जय अम्बे गौरी

 

कंचन थाल विराजत अगर कपूर बाती, मैया अगर कपूर बाती
श्रीमालकेतु में राजत-2 कोटि रतन ज्योति, ॐ जय अम्बे गौरी


श्री अंबे जी की आरती जो कोई नर गावे, मैया प्रेम सहित गावे
कहत शिवानंद स्वामी-2 सुख-संपत्ति पावे, ॐ जय अम्बे गौरी


जय अम्बे गौरी मैया जय श्यामा गौरी
तुमको निशदिन ध्यावत हरि ब्रह्मा शिवरी

ॐ जय अम्बे गौरी


जय जय जग-जननि देवि Jai jai jag janani devi

 


1.   जय जय जग जननी देवी

दुर्गा स्तुति

गीतकार: तुलसीदास

ताल: दादरा

गायक: मो. हुसैन, अहमद हुसैन

कोर्ड: साप     सा=C#

विडियो लिंक:  https://youtu.be/HWaz9aSKytc

 

जय जय जग-जननि देवि
सुर नर मुनि असुर सेवि
भक्ती मुक्ती दायिनी
भय हरणी कालिका

 

माँ जय माँ जय माँ जय

जय जय जग-जननि देवि

जय महेश पावनी

दुरगे माँ जय माँ जय माँ

जय महेश पावनी, अनेक रूप धारिणी

समस्त लोक स्वामिनी, हिम शैल बालिका

माँ जय माँ जय माँ

जय जय जग-जननि देवि

 

वरम चरम कर कृपाण, सूल शैल धनुष बाण

दुर्गे माँ तरण तारिणी भक्त पालिका

रघुपति पद परम प्रेम, तुलसी यह अचल नेम
देवी हो प्रसन्न पाहि, प्रणत पालिका

माँ जय माँ जय माँ

जय जय जग-जननि देवि


जय जय हे जगदम्बे माता आरती लता किशोर Jai jai he jagdambe mata aarti lata kishor

 


1.   जय जय हे जगदम्बे माता

फिल्म: गंगा की लहरें (1964 )

गीतकार: मजरूह सुल्तानपुरी

ताल: कहरवा,                                        

संगीतकार: चित्रगुप्त

गायक: लता, किशोर, धर्मेन्द्र

कोर्ड: सागप  रेमेध  सा=D

जय जय हे जगदम्बे माता -2

द्वार तिहारे जो भी आता -2
बिन मांगे सब कुछ पा जाता
जय जय हे जगदम्बे माता -2

तू चाहे तो जीवन दे दे, चाहे तो पल में जीवन ले ले -2
जनम मरन सब हाथ में तेरे, हे शक्ती हे माता
जय जय हे जगदम्बे माता -2

पापी हो या होवे पुजारी, राजा हो या होवे भिखारी -2

फिर भी तूने जोड़ा सबसे, माँ बेटे का नाता
जय जय हे जगदम्बे माता -2

जब जब जिसने तुझको पुकारा -2
तूने दिया है बढ़के सहारा
हर भूले राही को तेरा प्यार ही राह दिखाता
जय जय हे जगदम्बे माता -2


जगदम्बिके जय जय जगजननी माँ हरि ॐ शरण jagadambike jay jay jagjanani maa Hari om sharan

 


1.   जगदम्बिके जय जय जगजननी माँ

दुर्गा भजन

गीतकार: -

ताल: कहरवा

संगीतकार: हरि ॐ शरण

गायक: हरि ॐ शरण

कोर्ड: सागप    सा=.B

विडियो लिंक: https://www.youtube.com/watch?v=DiS4CGBnUkw

 

सरस सुपावन शक्ति हे, तेजोमयी  अपार,
हे आनंद स्वरूपिणी, मम हृदय कर उजियार,
जय माँ .....जय माँ ....

आराधन तेरा करूं, निशदिन ,आठों याम,
घट अंतर शक्ति जगे, गाऊं तव शुभ नाम,
जय माँ .....जय माँ ....


पतित-पावनी मात, है बालक शरण तिहार,
मंगलमय वरदान दे यही विनती बारम्बार,
जय माँ .....जय माँ ..

जगदम्बिके जय जय जगजननी माँ, जगदम्बिके जय जय जगजननी माँ 

क्या मनहर नाम सुहाया है, क्या मनहर नाम सुहाया है 

वारूँ सब कुछ माँ चरणों पर, वारूँ सब कुछ माँ चरणों पर 

मेरे मन को ये भाया है 

जगदम्बिके जय जय जगजननी माँ 

जय माँ .....जय माँ .. जय माँ .....जय माँ ..

 

हे प्रेमपुंज हे करुणामयी हे आदिशक्ति जगजननी माँ 

जय माँ .....जय माँ .. जय माँ .....

हे प्रेमपुंज हे करुणामयी हे आदिशक्ति जगजननी माँ 

तेरा वरद हस्त मेरे शीश रहे, तेरा वरद हस्त मेरे शीश रहे 

बालक तेरे चरणों में आया है, बालक तेरे चरणों में आया है 

जगदम्बिके जय जय जगजननी माँ 

जय माँ .....जय माँ .. जय माँ .....जय माँ ..

 

गुरुदेव के अंदर बैठ के माँ, तुमने खेलों को खेला था 

जय माँ .....जय माँ .. जय माँ .....

गुरुदेव के अंदर बैठ के माँ, तुमने खेलों को खेला था 

उस मंजुल वेश में आ करके, उस मंजुल वेश में आ करके 

पतितों को गले लगाया है, दुखियों को गले लगाया है 

जगदम्बिके जय जय जगजननी माँ 

जय माँ .....जय माँ .. जय माँ .....जय माँ ..

 

 

श्रीराम तू ही श्रीकृष्ण तू ही, दुर्गा काली श्रीराधा तू 

जय माँ .....जय माँ .. जय माँ .....

श्रीराम तू ही श्रीकृष्ण तू ही, दुर्गा काली श्रीराधा तू 

ब्रह्मा विष्णु शिवशंकर में, ब्रह्मा विष्णु शिवशंकर में 

तेरा ही तेज समाया है,  तेरा ही तेज समाया है 

जगदम्बिके जय जय जगजननी माँ 

जय माँ .....जय माँ .. जय माँ .....जय माँ ..

 

हो नमस्कार मेरा बार बार, हे शक्ति तिहारे चरणों में 

जय माँ .....जय माँ .. जय माँ .....

हो नमस्कार मेरा बार बार, हे शक्ति तिहारे चरणों में 

मुझ अधम पतित दुखियारे को, मुझ अधम पतित दुखियारे को 

करुणा कर हृदय लगाया है, करुणा कर हृदय लगाया है 

जगदम्बिके जय जय जगजननी माँ 

जय माँ .....जय माँ .. जय माँ .....जय माँ ..

 

माँ जो पाऊँ तुमसे पाऊँ, जो देवे उसमें हरषाऊँ 

जय माँ .....जय माँ .. जय माँ .....

माँ जो पाऊँ तुमसे पाऊँ, जो देवे उसमें हरषाऊँ 

कुछ रहे न मेरा अपनापन, मैंने सर्वस्व चढ़ाया है 

जगदम्बिके जय जय जगजननी माँ 

 

जगदम्बिके जय जय जगजननी माँ 

क्या मनहर नाम सुहाया है, क्या मनहर नाम सुहाया है 

वारूँ सब कुछ माँ चरणों पर, मेरे मन को ये भाया है 

जगदम्बिके जय जय जगजननी माँ 

जय जय माँ  जय जय माँ ...  जय जय माँ  जय जय माँ ... 

जय जय माँ  जय जय माँ ...  जय जय माँ  जय जय माँ ... 

जय जय माँ  जय जय माँ ... 


हे नाम रे, सबसे बड़ा तेरा नाम मो. रफ़ी, आशा भोंसले He naam re sabse badaa tera naam Md Rafi Asha

 


1.   हे नाम रे सबसे बड़ा तेरा नाम

फिल्म: सुहाग (1979)

गीतकार: आनंद बक्शी

ताल: दादरा

संगीतकार: लक्ष्मीकांत प्यारेलाल

गायक: मो. रफ़ी, आशा भोंसले

कोर्ड: सागप      सा=E

विडियो लिंक: https://www.youtube.com/watch?v=UaFTHjUnOao

 

हे---
काल के पंजे से माता बचाओ, जय माँ अष्ट भवानी
काल के पंजे से माता बचाओ, जय माँ अष्ट भवानी, माँ
जय माँ अष्ट भवानी

हे नाम रे, सबसे बड़ा तेरा नाम
ओ शेरों वाली, ऊँचे डेरों वाली
बिगड़े बना दे मेरे काम, नाम रे

ऐसा कठिन पल, ऐसी घड़ी है, विपदा आन पड़ी है
तू ही दिखा अब रस्ता, ये दुनिया रस्ता रोके खड़ी है
मेरा जीवन बना इक संग्राम, ओ शेरों वाली, ओ ऊँचे डेरों वाली
बिगड़े बना दे मेरे काम, नाम रे

हे नाम रे, सबसे बड़ा तेरा नाम
ओ शेरों वाली, ऊँचे डेरों वाली
बिगड़े बना दे मेरे काम, नाम रे

भक्तों को दुष्टों से छुड़ाए, बुझती जोत जगाये
जिसका नहीं है कोई जगत में, तू उसकी बन जाए
तीनों लोक करे तोहे प्रणाम, ओ शेरों वाली, ओ ऊँचे डेरों वाली
बिगड़े बना दे मेरे काम, नाम रे 

हे नाम रे, सबसे बड़ा तेरा नाम
ओ शेरों वाली, ऊँचे डेरों वाली
बिगड़े बना दे मेरे काम, नाम रे

हे, किसकी बलि चढ़ाऊँ तुझपे तू प्रसन्न हो जाए

दुशमन थर थर काँपे माँ जब  तू गुस्से में आये-3