Sunday, September 15, 2024

जय अम्बे गौरी मैया जय श्यामा गौरी आरती Jay ambe gauri maiya jay shyama gauri

 


1.   जय अम्बे गौरी

गीतकार: शिवानन्द स्वामी

ताल: कहरवा/भजनी ठेका

गायिका: अनुराधा पौडवाल

कोर्ड: रेमध     सा=C#

विडियो लिंक: https://www.youtube.com/watch?v=Iyki_pDrOUM

 

जय अम्बे गौरी मैया जय श्यामा गौरी
तुमको निशदिन ध्यावत-2 हरि ब्रह्मा शिवरी, ॐ जय अम्बे गौरी

मांग सिंदूर विराजत टीको मृगमद को, मैया टीको मृगमद को
उज्ज्वल से दो नैना-2 चंद्रबदन नीको, ॐ जय अम्बे गौरी


कनक समान कलेवर रक्ताम्बर राजे, मैया रक्ताम्बर राजै
रक्तपुष्प गल माला- 2 कण्ठन पर साजे, ॐ जय अम्बे गौरी


केहरि वाहन राजत खड्ग खप्परधारी, मैया खड्ग खप्परधारी
सुर नर मुनि जन सेवत-2 तिनके दुखहारी, ॐ जय अम्बे गौरी

 

कानन कुण्डल शोभित नासाग्रे मोती, मैया नासाग्रे मोती
कोटिक चन्द्र दिवाकर-2 सम राजत ज्योति, ॐ जय अम्बे गौरी


शुम्भ-निशुम्भ विदारे महिषासुर घाती, मैया महिषासुर घाती
धूम्र विलोचन नैना-2 निशदिन मदमाती, ॐ जय अम्बे गौरी

 

चण्ड-मुण्ड संहारे शोणित बीज हरे, मैया शोणित बीज हरे
मधु कैटभ दोउ मारे-2 सुर भयहीन करे, ॐ जय अम्बे गौरी

 

ब्रह्माणी रुद्राणी तुम कमला रानी, मैया तुम कमला रानी
आगम-निगम बखानी-2  तुम शिव पटरानी, ॐ जय अम्बे गौरी

 

चौंसठ योगिनी गावत नृत्य करत भैरव, मैया नृत्य करत भैरव
बाजत ताल मृदंगा-2 और बाजत डमरु, ॐ जय अम्बे गौरी

 

तुम ही जग की माता तुम ही हो भरता, मैया तुम ही हो भरता
भक्तन की दु:ख हरता-2 सुख सम्पत्ति करता, ॐ जय अम्बे गौरी

 

भुजा चार अति शोभित, वर-मुद्रा धारी, मैया वर-मुद्रा धारी
मनवान्छित फल पावत-2 सेवत नर-नारी, ॐ जय अम्बे गौरी

 

कंचन थाल विराजत अगर कपूर बाती, मैया अगर कपूर बाती
श्रीमालकेतु में राजत-2 कोटि रतन ज्योति, ॐ जय अम्बे गौरी


श्री अंबे जी की आरती जो कोई नर गावे, मैया प्रेम सहित गावे
कहत शिवानंद स्वामी-2 सुख-संपत्ति पावे, ॐ जय अम्बे गौरी


जय अम्बे गौरी मैया जय श्यामा गौरी
तुमको निशदिन ध्यावत हरि ब्रह्मा शिवरी

ॐ जय अम्बे गौरी


No comments:

Post a Comment