Sunday, September 15, 2024

जय जयकार करो माता की चित्रगुप्त श्रीवास्तव Jai jaikar karo mata ki aao sharan bhawani ki Chitragupta

 


1.   जय जयकार करो माता की आओ    

फिल्म: नव दुर्गा (1953)

गीतकार: रमेश चन्द्र पांडे

ताल: कहरवा

संगीतकार: एस. एन. त्रिपाठी

गायक: चित्रगुप्त श्रीवास्तव

कोर्ड: रेमध     सा=D

विडियो लिंक: https://www.youtube.com/watch?v=dsu2BjO9ySU

 

जय जयकार करो माता की, आओ शरण भवानी की
एक बार फिर प्रेम से बोलो, जय दुर्गा महारानी की
जय दुर्गा महारानी की

 

पहली देवी शैलपुत्री है किये बैल की असवारी
अर्ध चंद्र माथे पर सोहे, सुन्दर रूप मनोहारी-2 
लिए कमण्डल फूल कमल के औ रुद्राक्षों की माला
हुई दूसरी ब्रह्मचारिणी करे जगत में उजियाला-2 
पूर्ण चंद्रमा सी निर्मल है देवि चंद्रघंटा माता
इनके सुमिरन से निर्बल भी बैरी पर है जय पाता-2 

जय जयकार करो माता की, आओ शरण भवानी की
एक बार फिर प्रेम से बोलो, जय दुर्गा महारानी की
जय दुर्गा महारानी की


चौथी देवी कूष्मांडा है इनकी लीला है न्यारी
अमृत भरा कलश है कर में किये बाघ की असवारी-2 
कर में कमल सिंह पर आसन सब का शुभ करने वाली
मंगलमयी स्कन्दमाता माता है जग का दुःख हरने वाली-2 
मुनि कात्यायनी की ये कन्या है सबकी कत्यायनी माँ
दानवता की शत्रु और मानवता की सुखदायिनी माँ-2 

जय जयकार करो माता की, आओ शरण भवानी की
एक बार फिर प्रेम से बोलो, जय दुर्गा महारानी की
जय दुर्गा महारानी की


यही कालरात्रि देवी है महाप्रलय ढाने वाली
सब प्राणी के खाने वाले काल को भी खाने वाली-2 
श्वेत बैल है वाहन जिनका तन पर श्वेताम्बर भाता
यही महागौरी देवी है सबकी जगदम्बा माता-2  
शंख-चक्र और गदा पदम् कर में धारण करने वाली
यही सिद्धिदात्री माता है रिद्धि सिद्धि देने वाली-2 

जय जयकार करो माता की, आओ शरण भवानी की
एक बार फिर प्रेम से बोलो, जय दुर्गा महारानी की
जय दुर्गा महारानी की


No comments:

Post a Comment