Saturday, April 16, 2022

करो हरि दर्शन भजन फिल्म हरी दर्शन Karo Hari Darshan song lyrics from film 'Hari Darshan' of Rajshri

 करो हरि दर्शन भजन फिल्म हरी दर्शन Karo Hari Darshan song lyrics from film 'Hari Darshan' of Rajshri

kitni hi baar dayaanidhi ne sansaar ko aake ubaar liya

jab jab dharti par dharm ghataa tab tab prabhu ne avtaar liya

karo Hari Darshan Hari Darshan  karo Hari Darshan karo...... Hari Darshan

You should show this Picture Hari Darshan to All Kids of New Generation

नयी पीढ़ी के बच्चों को हरी दर्शन फिल्म 1972 देखनी चाहिए.

फिल्म: हरी दर्शन(1972)

गीतकार: कवि प्रदीप (आर. बी. द्विवेदी)

ताल: कहरवा

संगीतकार: कल्याणजी आनंदजी   

गायक: महेंद्र कपूर


Lyrics of song Karo Hari Darshan

Karo Hari Darshan


कितनी ही बार दयानिधि ने -2 संसार को आ के उबार लिया

जब जब धरती पर धरम घटा तब तब प्रभु ने अवतार लिया

करो हरी दर्शन, हरी दर्शन, करो हरी दर्शन, करो...... हरी दर्शन

 

ये कहानी भयंकर काल की है, प्राचीन करोड़ों साल की है

शंखासुर नाम का था दानव, उससे डरते थे सुर मानव

राक्षस था बड़ा विकट बल में, वेदों को चुरा के घुसा जल में

फिर प्रभु ने  मत्स्य रूप धारा, पापी शंखासुर को मारा-2

ये अमृत मंथन की है कथा, सुर असुरों ने सागर को मथा-2

डूबने लगा पर्वत जल में, खलबली मची भू मंडल में

तब हरि ने कुर्म अवतार लिया, मंदराचल पीठ पे धार लिया

हरि की लीला है अजब लोगों, देखो अब दृष्य गजब लोगों

ओ धन्वन्तरी जन्मे समन्दर से, अमृत ले आये वो अंदर से

अमृत के लिए दानव झगड़े, पर प्रभु निकले सब से तगड़े

तब प्रभू बने सुन्दर नारी, मोहिनी नाम की सुकुमारी

जब मटक मटक मोहिनि डोली, दैत्यों की बंद हुई बोली

असुरों का आसन हिला दिया, देवों को अमृत पिला दिया

फिर प्रभु का पृथु अवतार हुआ, उनसे धरती का सुधार हुआ

सब नियम धरम को ठीक किया, जन जन का मन निर्भीक किया-2

अब सुनो भक्त ध्रुव की गाथा, भगवन को झुका लो सब माथा

जब ध्रुव ने हरि दरशन पाये, तब उसके लोचन भर आये

एक बाल भगत ने निराकार नारायण को साकार किया

जब जब धरती पर धरम घटा, तब तब प्रभु ने अवतार लिया

करो हरी दर्शन, हरी दर्शन, करो हरी दर्शन, करो...... हरी दर्शन

 ओ...

जब ग्राह ने गज को पकड़ लिया, उसके पैरों को जकड़ लिया

तब चक्रपाणि पैदल दौड़े, आ कर उसके बंधन तोड़े

और चक्र से ग्राह को संहारा, पल में गजराज को उद्धारा

फिर प्रकट हुए नर नारायण, थे महा तपस्वी जग तारन

उर्वशी भी देख विरक्त हुई अप्सरा भी हरि की भगत हुई

तब काम भी रस्ता नाप गया और क्रोध भी मन में काँप गया-2

हयग्रीव तपस्या करता था होने को अमर वो मरता था

तब महामाया साकार हुई वर देने को तैयार हुई

दानव ने वचन ये उच्चारे केवल हयग्रीव मुझे मारे

हय शीश रूप हरि ने धारा और पापी राक्षस को मारा-2

 

फिर हंस रूप में हरि प्रगटे कल्याण हेतु श्री हरि प्रगटे

भगवान ने सब को शिक्षा दी... पावन भक्ती की दीक्षा दी...

फिर जग में यज्ञ भगवन आये पृथ्वी पर परिवर्तन लाये

सब देव हवन से पुष्ट हुए प्राणी समस्त संतुष्ट हुए

फिर प्रभु कपिल अवतार बने सृष्टि के तारनहार बने

अपनी माता को ज्ञान दिया जनता को सांख्य प्रदान किया-2

फिर सनकादिक अवतार हुए वास्तव में बालक चार हुए

मत सोचो वो केवल बालक थे बड़े धरम करम के पालक थे

जय विजय को देकर श्राप बाल भगवान ने जग को तार दिया

जब जब धरती पर धरम घटा, तब तब प्रभु ने अवतार लिया

करो हरी दर्शन, हरी दर्शन, करो हरी दर्शन, करो...... हरी दर्शन

 

एक भक्त की भक्ती ने देखो पृथ्वी पर स्वर्ग उतार लिया

भगवान् वही करते हैं यहाँ जो मन में उन्होंने धार लिया

 

कितनी ही बार दयानिधि ने-2 संसार को आके उबार लिया

जब जब धरती पर धरम घटा तब तब प्रभु ने अवतार लिया

करो हरी दर्शन, हरी दर्शन, करो हरी दर्शन, करो...... हरी दर्शन

 

अब इक लीला बाकी देखो प्रभु वामन की झांकी देखो

बामन ने बली की परीक्षा ली भगवन होकर भी भिक्षा ली

फिर दत्तात्रेय अवतार हुआ सारे जग का उद्धार हुआ

माता अनुसूया धन्य हुई-2 सतियों में सती अनन्य हुई -2

जब जग में पाप प्रचण्ड बढ़ा अन्याय बढ़ा पाखण्ड बढ़ा

तब करने को लीला ललाम प्रगटे पृथ्वी पर परशुराम, प्रभु परशुराम

इक्कीस बार क्षत्रिय मारे कर दिये नष्ट पापी सारे

फिर त्रेता में प्रभु राम हुए उनके द्वारा कई काम हुए

हनुमान उनपे आसक्त हुए रघुपति के अनुपम भक्त हुए

सीता अपमान का बदला राम ने जाकर सागर पार लिया-2

जब जब धरती पर धरम घटा तब तब प्रभु ने अवतार लिया

करो हरी दर्शन, हरी दर्शन, करो हरी दर्शन, करो...... हरी दर्शन

 

फिर रिषभ देव अवतार हुए ये मुक्ति के आधार हुए

इनको तुम तीर्थंकर जानो त्रिभुवन के मंगलकर मानो

फिर द्वापर में नंदलाला जन्मे बस गए वो जन जन के मन में

दुनिया को इन्ही ने दी गीता और कर्म योग से जग जीता

फिर जग में वेद व्यास आये भण्डार ज्ञान का मुनिवर लाये

महाभारत और भागवत रची जन साधारण को बहुत जंची-2

फिर शुद्ध बुद्ध अवतार हुआ दर्शन से मुग्ध संसार हुआ

वो शान्ति दूत बनकर आये और मन्त्र अहिंसा का लाये

अब अंत में कल्कि जन्मेंगे-2 दुष्टों से वो बदला लेंगे-2

कलयुग बदलेगा सतयुग में संसार जियेगा नवयुग में

मानव के लिए निज माथे पे हर युग में हरी ने भार लिया -2

जब जब धरती पर धरम घटा तब तब प्रभु ने अवतार लिया

करो हरी दर्शन, हरी दर्शन, करो हरी दर्शन, करो...... हरी दर्शन -3




श्री हरि



Monday, April 4, 2022

thumak chalat Ramchandra by Lata Mangeshkar Original ठुमक चलत रामचंद्र -तुलसीदास


thumak chalat Ramchandra by Lata Mangeshkar Original ठुमक चलत रामचंद्र -तुलसीदास

ठुमक चलत रामचंद्र बाजत पैजनियाँ.

    किलकि किलकि उठत धाय गिरत भूमि लटपटाय

    धाय मात गोद लेत दशरथकी रनियाँ.

अंचल रज अंग झारि विविध भांति सो दुलारि

तन मन धन वारि वारि कहत मृदु बचनियाँ.

    विद्रुम से अरुण अधर बोलत मुख मधुर मधुर

    सुभग नासिका में चारु लटकत लटकनियाँ.

तुलसीदास अति आनंद देख के मुखारबिंद

रघुवर छबि के समान रघुवर छबि बनियाँ.


Thumak chalat RamChandra baajat paijaniyaan

    kilaki kilaki uthat dhay girat bhumi latpataay

    dhaay maat god let dashrath ki raniyaan.

anchal raj ang jhari vividh bhanti so dulaari

tan man dhan vaari vaari kahat mridu bachaniyaan.

    vidrum se arun adhar bolat mukh madhur madhur

    subhag naasika me chaaru latkat latkaniyaan.

Tulasidas ati aanand dekh ke mukharbind

raghubar chhabi ke samaan raghubar chhavi baniyaan.


Saturday, April 2, 2022

Laddu jaisa hai Laddu Gopal mujhe bada pyara lage by Tinu Singh

 लड्डू जैसा है लड्डू गोपाल मुझे बड़ा प्यारा लगे 

Laddu jaisa hai Laddu Gopal mujhe bada pyara lage by Tinu Singh





नन्द लाल की प्राणन प्यारा माता यशोदा लाल

मधुप गोपी ग्वालों का ये ठाकुर लड्डू गोपाल

लड्डू गोपाल की जय

 

 

लड्डू जैसा लड्डू जैसा

लड्डू जैसा है लड्डू गोपाल मुझे बड़ा प्यारा लगे -2

नन्द यशोदा का ये बाल (लाल) मुझे बड़ा प्यारा लगे -2

 

गोलमटोल मेरा लड्डू गोपाला -2

बड़ा भोला भाला लगे जग से निराला -2

लड्डू गोपाला जग से निराला

बड़ा कोमल -3 है रूप रसाल मुझे बड़ा प्यारा लगे

लड्डू जैसा है लड्डू गोपाल मुझे बड़ा प्यारा लगे 


दूध दही छाछ से इसे नहलाऊं -2

माखन मिस्री का भोग लगाऊं -2

इसे नहलाऊं  भोग लगाऊं

बड़ा नटखट -3 है गोकुल का ग्वाल मुझे बड़ा प्यारा लगे

लड्डू जैसा है लड्डू गोपाल मुझे बड़ा प्यारा लगे 


शीश मुकुट पीताम्बर पहनाऊं -2

नजर न लगे काला टीका लगाऊं -2

मुकुट पहनाऊं टीका लगाऊं

राधा नाम की पहनाऊं माल मुझे बड़ा प्यारा लगे

लड्डू जैसा है लड्डू गोपाल मुझे बड़ा प्यारा लगे  


राधा का चितचोर सांवला सलोंना -2

खेले खिलौनों से बृज का खिलौना -2

सांवला सलौना बृज का खिलौना

खेल खेल मधुप ये कमाल मुझे बड़ा प्यारा लगे

लड्डू जैसा है लड्डू गोपाल मुझे बड़ा प्यारा लगे 




Tuesday, March 15, 2022

भजन स्वरलिपि भाग 1,2,3 पुस्तकें bhajan swarlipi books Part 1,2,3, details


Bhajan Swarlipi in Hindi सा रे ग म
Bhajan Swarlipi in English S R G M 
and Bhajan Western Notes in English C D E F F# 
All category Bhajan books are available in three parts Part-1,2,3

Wednesday, February 2, 2022

dukhon ka le ke bojh bhatakun दुखों का ले के बोझ भटकूँ

 

dukhon ka le ke bojh bhatakun roz subaho shaam

tere siva ab kaun hai duniya mein mere raam

 

kaisi ye mushkil aa padi har jeev hai pareshaan

insaan jag mein fir rahaa taj chain aur aaraam

 

dar ka  aalam hai ye kaisa tham gaya hai jahaan

is rog ka hal tum bataao ae mere bhagwaan

 

main das hun tum naath ho kuchh to taras dikhla

bigdi sabhi ban jaaye prabhu aisi karo kirpa

 

दुखों का ले के बोझ भटकूँ रोज़ सुबहो शाम |

तेरे सिवा अब कौन है दुनिया में मेरे राम || दुखों का ले के..

 

कैसी ये मुश्किल आ पड़ी हर जीव है परेशान |

इंसान जग में फिर रहा तज चैन और आराम || दुखों का ले के..

 

डर का- आलम है ये कैसा थम गया है जहान |

इस रोग का हल तुम बताओ ऐ मेरे भगवान || दुखों का ले के..

 

मैं दास हूँ तुम नाथ हो कुछ तो तरस दिखला |

बिगड़ी सभी बन जाए प्रभु ऎसी करो किरपा || दुखों का ले के..

tune mujhe bulaya sherawaaliye तूने मुझे बुलाया शेराँ वालिये

 

saanchi jyotawaali maata, teri jai jia kaar

jai jia kaar jai jia kaar jai jia kaar

 

tune mujhe bulaya sherawaaliye, mein aya mein aya sherawaaliye
oh jyotawaaliye, paharawaaliye, oh mehrawaaliye

tune mujhe bulaya sherawaaliye, mein aya mein aya sherawaaliye

 

saara jag hai ik banjaara, sab kii manzil tera dwaara
unche parbat lamba rasta, par mein rah na paaya sherawaaliye
tune mujhe bulaya sherawaaliye, mein aya mein aya sherawaaliye

 

sune mann mein ja gayi baati, tere path mein mil gayi saathi
munh kholun kya tujh se mangu bin mange sab paya sherawaliye
tune mujhe bulaya sherawaaliye, mein aya mein aya sherawaaliye

 

kaun hai raja kaun bikhari ek barabar tere sare pujari
tune sab ko darshan deke, apne gale lagaya sherawaaliye
tune mujhe bulaya sherawaaliye, mein aya mein aya sherawaaliye

 

oh prem se bolo jai maata di (jmd), o sare bolo, jmd

o aate bolo, jmd  o jate bolo, jmd
o kasht nivare, jmd  ma paar utaare, jmd
devi maa bholi, jmd  ma bharde jholi,  jmd
o jode darpan,   jmd  maa de ke darshan  jmd
jai maata di,
o shrewali ki jai jai,  pahada wali ki jai
vaishno rani ki jai, ambe rani ki jai, pahada wali ki jai

 

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार ।
जय जय कार । जय जय कार । जय जय कार ।
                                                
तूने मुझे बुलाया शेराँ वालिये, मैं आया मैं आया शेराँ वालिये -2
ओ ज्योतां वालिये, पहाड़ां वालिये, ओ मेहराँ वालिये ॥ तूने मुझे बुलाया......

सारा जग है इक बंजारा, सब की मंजिल तेरा द्वारा ।
ऊँचे परबत लम्बा रास्ता, पर मैं रह ना पाया, शेराँ वालिये ॥ तूने मुझे बुलाया....


सूने मन में जल गयी बाती, तेरे पथ में मिल गए साथी ।
मुंह खोलूं क्या तुझ से मांगूं, बिन मांगे सब पाया, शेराँ वालिये ॥तूने मुझे बुलाया...

कौन है राजा, कौन भिखारी, एक बराबर तेरे सारे पुजारी ।
तूने सब को दर्शन देके, अपने गले लगाया, शेराँ वालिये ॥ तूने मुझे बुलाया.....

ओ प्रेम से बोलो, जय माता दी ॥ ओ सारे बोलो, जय माता दी ॥
ओ आते बोलो, जय माता दी ॥ ओ जाते बोलो, जय माता दी ॥
माँ कष्ट निवारे, जय माता दी ॥ माँ पार उतारे, जय माता दी ॥
देवी माँ भोली, जय माता दी ॥ माँ भर दे झोली, जय माता दी ॥

ओ जोड़े दरपन, जय माता दी ॥ माँ दे के दर्शन, जय माता दी ॥
ओ जय माता दी, जय माता दी ॥

 

जय--  माता दी------------ ,

शेरां वाली की जय   पहा--ड़ां  वा--ली की जय

वैष्णो रानी की जय, अंबे  रानी की   जय,  पहाड़ां वाली की जय

tum dhundho mujhe gopal तुम ढून्ढों मुझे गोपाल lyrics in Hindi and English

 

tum dhundho mujhe gopal, main khoyi gaiyya teri

sud lo meri gopal, main khoyi gaiyya teri

 

paanch vikar se hanki jaaye,paanch tatva ki ye dehii

barbas bhatki door kahin main, chain na paaun ab kehi

ye kaisa mayajaal main ulajhi gaiyya teri

sudh lo mori gopal main uljhi gaiyya teri

tum dhoondho mujhe gopal mai, khoyee gaiya teri

 

jamuna tat na nandan van na gopi gwal koi dikhe

kusum lata na teri chhata na paakhh pakheru koi dikhe

ab sanjh bhayee ghanshyam mai vyakul gaiya teri

sud lo meri gopal main vyakul gaiyya teri

tum dhoondho mujhe gopal mai, khoyee gaiya teri

 

kit paaun taruvar ki chhaaon jit saje krishna kanhaiya

man ka taap shaap bhatkan ka tum hi haro hari raas rachaiya

ab mook niharun baant prabhu ji main gaiyya teri

sud lo meri gopal, main khoyi gaiyya teri

tum dhundho mujhe gopal, main khoyi gaiyya teri

 

bansi ke swar naad pe tero madhur taan se mujhe pukaro

radha krishna govind hari har murali manohar naam tiharo

mujhe ubaaro hey gopol main khoyi gaiyya teri

sud lo meri gopal, main khoyi gaiyya teri

tum dhundho mujhe gopal, main khoyi gaiyya teri

 

तुम   ढून्ढों     मुझे  गोपाल,  मैं   खोई  गैया  तेरी

सुध लो मोरी गोपाल,  मैं  खोई  गैया  तेरी

 

पाँच   विकार से हाँकी  जाये   पाँच   तत्व की  ये   देही

बरबस   भटकी  दूर  कहीं  मैं,  चैन   पाऊं  अब केहीं

ये    कैसा   मायाजाल, मैं  उलझी गैया     तेरी

सुध    लो मोरी गोपाल,  मै  उलझी गैया   तेरी

जमुना    तट न,  नन्दन  वन न,  गोपी ग्वाल कोई दीखे
कुसुम    लता न, तेरी छटा  ,  पाख  पखेरू  कोई दीखे
अब सांझ   भई  घनश्याम,  मैं   व्याकुल गैया  तेरी
सुध लो मोरी गोपाल, मै  व्याकुल गैया तेरी

कित पाऊं  तरुवर की छांव,  जित साजे  कृष्ण: कन्हैया
मन   का ताप,  शाप  भट्कन का, तुम ही हरो,  हरि रास रचैया
अब मूक  निहारूं बाट, प्रभु   जी  मैं  गैया तेरी
सुध लो मोरी गोपाल, मै  खोई   गैया  तेरी

बंसी    के स्वर  नाद  पे  तेरो   मधुर  तान से    मुझे  पुकारो  
राधा    कृष्ण   गोविन्द हरि हर,  मुरली  मनोहर  नाम तिहारो
मुझे   उबारो   हे  गोपाल, मैं   खोई   गैया   तेरी
सुध लो मोरी गोपाल, मै  खोई  गैया  तेरी