Sunday, September 15, 2024

मेरी अखियों के सामने ही रहना माँ शेरों वाली जगदम्बे लक्खा meri ankhiyon ke saamne hi Lakkha

 


1.   मेरी अखियों के सामने ही रहना

दुर्गा भजन

गीतकार: सरल शर्मा

ताल: कहरवा

गायक: लखबीर सिंह ‘लक्खा’

कोर्ड: .धसा  साप     सा=C#

विडियो लिंक: https://www.youtube.com/watch?v=6bQWPmWepeI

 

मेरी अखियों के सामने ही रहना माँ शेरों वाली जगदम्बे -4
 

हम तो हैं चाकर, मैया, तेरे दरबार के-4
हो, भूखे हैं हम तो, मैया...
भूखे हैं हम तो, मैया, बस तेरे प्यार के

मेरी अखियों के सामने ही रहना, माँ, शेरों वाली जगदम्बे

विनती हमारी भी अब करो मंज़ूर, माँ-4
हो, चरणों से हमको कभी...
चरणों से हमको कभी करना ना दूर, माँ

मेरी अखियों के सामने ही रहना, माँ, शेरों वाली जगदम्बे

मुझे जान के अपना ही बालक सब भूल तू मेरी भुला देना-4
, शेरों वाली जगदम्बे...
, शेरों वाली जगदम्बे, आँचल में मुझे छुपा लेना

मेरी अखियों के सामने ही रहना, माँ, शेरों वाली जगदम्बे

तुम हो शिव जी की शक्ति, मैया शेरों वाली-2
हो, मेरे भोले की शक्ति, मैया शेरों वाली-2
तुम हो दुर्गा, हो अम्बे, मैया, तुम हो काली-2
बन के अमृत की...
हो, बनके अमृत की धार सदा बहना, , शेरों वाली जगदम्बे-2
मेरी अखियों के सामने ही रहना, माँ शेरों वाली जगदम्बे-2 

तेरे बालक को क भी, माँ, सबर आए-4

तेरे बालक को हां हाँ
जहाँ देखूँ मैं तू ही तू नज़र आए-2
मुझे इसके-2 सिवा कुछ ना कहना, , शेरों वाली जगदम्बे-2
मेरी अखियों के सामने ही रहना, माँ शेरों वाली जगदम्बे-2

दे दो ‘शर्मा’ को भक्ति का दान, मैया जी
(दे दो भक्तों को भक्ति का दान, मैया जी)
दे दो शर्मा को, हाँ-हाँ, अपने शर्मा को, माता
अपने शर्मा को भक्ति का दान, मैया जी
(दे दो भक्तों को भक्ति का दान, मैया जी)

हो, लक्खा गाता रहे तेरा गुण-गान, मैया जी-2

है भजन तेरा...
है भजन तेरा भक्तों का गहना, , शेरों वाली जगदम्बे-2
, शेरों वाली जगदम्बे
मेरी अखियों के सामने ही रहना, , शेरों वाली जगदम्बे-2
, मेहरों वाली जगदम्बे (जय माता दी...)
, शेरों वाली जगदम्बे (जय माता दी...)
, मेहरों वाली जगदम्बे (जय माता दी...)


मैं बालक तू माता शेरां वालिए बाबला मेहता main baalak tu maata sheraan waliye Baabla Mehta

 


1.   मैं बालक तू माता शेरां वालिए

गीतकार: नक्श लायलपुरी

ताल: कहरवा

गायक: बाबला मेहता

कोर्ड: मधसां  पनीरें     सा=C

विडियो लिंक: https://www.youtube.com/watch?v=fjfCXQKbqdE

 

ओ माँ  जय माँ -2

मैं बालक तू माता शेरां वालिए
है अटूट यह नाता शेरां वालिए, हो
शेरां वालिए माँ, पहाड़ां वालिए माँ
मेहरां वालिये माँ, ज्योतां वालिये माँ
मैं बालक तू माता शेरां वालिए...

 

तेरी ममता मिली है मुझको, तेरा प्यार मिला है
तेरे आँचल की छाया में मन का फूल खिला है
तूने बुद्धि, तूने साहस, तूने ज्ञान दिया
मस्तक ऊँचा करके जीने का वरदान दिया माँ
तू है भाग्य विधाता शेरां वालिए
मैं बालक तू माता शेरां वालिए...

जब से दो नैनो में तेरी पावन ज्योत समायी
मंदिर मंदिर तेरी मूरत देने लगी दिखाई
ऊँचे पर्वत, पर मैंने भी, डाल दिया है डेरा
निशदिन करे जो तेरी सेवा मैं वो दास हूँ तेरा
रहूँ तेरे गुण गाता शेरां वालिए
मैं बालक तू माता शेरां वालिए...

जय शेरां वाली जय भवनां वाली

जय मेहरां वाली जय जोतां वाली


मात अंग चोला साजे, हर एक रंग चोला साजे महेंद्र कपूर Maat ang chola saaje Mahendra Kapoor

 


1.   मात अंग चोला साजे

फिल्म: आलिंगन (1974)

गीतकार: नक्श लायलपुरी

ताल: कहरवा

संगीतकार: जयदेव वर्मा

गायक: महेंद्र कपूर

कोर्ड: सागप  मसां      सा=D#

विडियो लिंक: https://www.youtube.com/watch?v=w00WC1AbQ2I

 

हे माँ, हे माँ, हे माँ, हे माँ

मात अंग चोला साजे, हर एक रंग चोला साजे

मात की महिमा देखो, ज्योत दिन रैना जागे

तू ओढे लाल चुनरिया, गहनों से करे श्रृंगार

शेरों पर करे सवारी, तू शक्ति का अवतार

तेरे तेज भरे दो नैना, तेरे अधरों पर मुस्कान

तेरे द्वारे शीश झुकाये, क्या निर्धन क्या बलवान

हे माँ—शेरां वालिये भौंना (भवनां) वालिये

हे माँ—हे माँ--

तेरे ही नाम का माता, जगत में डंका बाजे-2

मात अंग चोला साजे...

 

हे माँ—हे माँ-- हे माँ—

ऊँचा है मंदिर तेरा, ऊँचा तेरा अस्थान

दानी क्या कोई दूजा, क्या होगा तेरे समान

जो आए श्रद्धा लेके, वो ले जाए वरदान

ऐ माता तू भगतों के, दुःख सुख का रखे ध्यान

ओ लाटां वालिये शेरां वालिये भौंना वालिये

मेरिये रानिये माँ  ओ माँ---

तेरे चरणों में आके, भाग्य कैसे ना जागे-2

मात अंग चोला साजे...


जै मैं होन्दा दातीये मोर तेरे बागाँ दा चंचल Je main honda daatiye mor tere bagaan da Chanchal

 


1.   जे मैं होंदा दातिये मोर तेरे बागां दा

ताल: कहरवा

गायक: चंचल और साथी

कोर्ड:  साप   रेपनी  सा=C#

विडियो लिंक: https://www.youtube.com/watch?v=mg5qvNtRweg

 

जै मैं होन्दा दातीये मोर तेरे बागाँ दा,
तेरी बागी पहलाँ पांदा, तेनू नच्च के वखान्दा,
हो तेरे रज्ज-रज्ज दर्शन पांदा पांदा,

जै मैं होन्दा दातीये मोर तेरे बागाँ दा...

छम-छम नचदा तेरे वेढे, हर दम रहन्दा तेरे नेढे,
जै मैं होन्दा दातीये फुल तेरे बागाँ दा..
तेरी माला विच लग जान्दा, तेरे अंग-संग मुस्कान्दा,
हो.. तेरे रज्ज-रज्ज दर्शन पांदा पांदा,
जै मैं होन्दा दातीये मोर तेरे बागाँ दा...

तेरे चरणाँ तो बलिहारी, वार देवाँ मैं खुशबू सारी,
जै मैं होन्दा दातीये बौढ तेरे मन्दिराँ दा,
झुले कंजकाँ नूँ झुलान्दा, अपनी छाँ दे विच्च बैठान्दा,
तेरे रज्ज-रज्ज दर्शन पांदा पांदा,
जै मैं होन्दा दातीये मोर तेरे बागाँ दा,

आन्दे भगत माँ तेरे प्यारे, रज्ज-रज्ज लेन्दे तेरे नजारे,
जै मैं होन्दा दातीये पत्थर तेरी गुफादा,
चरणी भगताँ दे लग जान्दा, तेरी जय-जय कार बुलन्दा,
तेरे रज्ज-रज्ज दर्शन पांदा पांदा,
जै मैं होन्दा दातीये मोर तेरे बागाँ दा,

भगत तेरे माँ आँदे जाँदे, दाती तेरा नाम ध्याँदे,
जै मैं होन्दा दातीये नीर तैरी गांगा दा,
सब दे पाप मैं झौली पाँदा, चंचल मन निर्मल हो जाँदा,
तेरे रज्ज-रज्ज दर्शन पांदा पांदा,
जै मैं होन्दा दातीये मोर तेरे बागाँ दा,
जै मैं होन्दा दातीये मोर तेरे बागाँ दा


जग तेरे चरणों में आयो भोली माँ मो. रफ़ी दिलराज कौर Jag tere charano me aayo bholi maa Mo. Rafi, Dilaraj Kaur

 


1.   जग तेरे चरणों में आयो भोली माँ

फिल्म: भक्ति में शक्ति (1978) गीतकार: इन्द्रजीत सिंह तुलसी

ताल: कहरवा

संगीतकार: सोनिक ओमी

गायक: मो. रफ़ी, दिलराज कौर, सोनिक ओमी

कोर्ड: सागप       सा=E

विडियो लिंक: https://www.youtube.com/watch?v=nxomhu1fTQM

 

बोल सांचे दरबार की जय

माँ---------------------

जग तेरे चरणों में आयो भोली माँ

जग तेरे चरणों में आयो भोली माँ

माँ जग तेरे चरणों में आयो भोली माँ

दरस दिखा दे बिगड़ी बना दे

दरस दिखा दे बिगड़ी बना दे

भक्तों ने सीस झुकायो भोली माँ

ओ जग तेरे चरणों में आयो भोली माँ

माँ जग तेरे चरणों में आयो भोली माँ

 

मन भी तेरा, तन भी तेरा, रोम रोम तेरा प्यासा, भोली माँ

आँखों में है, तेरा दर्शन, दिल में तेरा दिलासा

हाथ जोड़कर, विनती करते,

हाथ जोड़कर... ओ ज्योतां वालिये.., लाटां वालिये

हाथ जोड़कर विनती करते

भक्तों के दुखड़े मिटायो भोली माँ

माँ भक्तों के दुखड़े मिटायो भोली माँ

जग तेरे चरणों में आयो भोली माँ

माँ जग तेरे चरणों में आयो भोली माँ

 

चाहे बुरे हैं, चाहे भले हैं, जो कुछ भी हैं तेरे, भोली माँ

कदम कदम पर, दीप जला दे, छाये घोर अँधेरे

भटक गये जो बालक तेरे

भटक गए जो.... ओ ज्योतां वालिये, लाटां वालिये

भटक गए जो बालक तेरे

उनको राह दिखायो भोली माँ

माँ उनको राह दिखायो भोली माँ

माँ जग तेरे चरणों में आयो भोली माँ

माँ जग तेरे चरणों में आयो भोली माँ

 

महिषासुर और शुंभ निशुंभ जैसे, राक्षस चुन चुन मारे, भोली मां

धूम्र विलोचन, चंड मुंड दुर्जन, नरको में है उतारे

भैरों का सर, काट के काली

भैरों का सर...ओ ज्योतां वालिये, लाटां वालिये

भैरों का सर काट के काली पाँव के नीचे दबायो, भोली माँ

हाँ पाँव के नीचे दबायो भोली माँ

माँ जग तेरे चरणों में आयो भोली माँ

माँ जग तेरे चरणों में आयो भोली माँ

दरस दिखा दे बिगड़ी बना दे

दरस दिखा दे बिगड़ी बना दे

भक्तों ने सीस झुकायो भोली माँ

ओ जग तेरे चरणों में आयो भोली माँ

माँ जग तेरे चरणों में आयो भोली माँ

 

सारे बोलो जय माता की... जय माता की जय माता की

मिलके बोलो जय माता की... जय माता की जय माता की

ज़ोर से बोलो जय माता की... जय माता की जय माता की

भक्तों बोलो जय माता की... जय माता की जय माता की

सारे बोलो   जय माता की,  ज़ोर से बोलो   जय माता की, 

खुल के बोलो   जय माता की,  फिर से बोलो   जय माता की, 

जय माता की जय माता की,  जय माता की जय माता की

ओ ज्योतां वालिये, लाटां वालिये माँ


जय जयकार करो माता की चित्रगुप्त श्रीवास्तव Jai jaikar karo mata ki aao sharan bhawani ki Chitragupta

 


1.   जय जयकार करो माता की आओ    

फिल्म: नव दुर्गा (1953)

गीतकार: रमेश चन्द्र पांडे

ताल: कहरवा

संगीतकार: एस. एन. त्रिपाठी

गायक: चित्रगुप्त श्रीवास्तव

कोर्ड: रेमध     सा=D

विडियो लिंक: https://www.youtube.com/watch?v=dsu2BjO9ySU

 

जय जयकार करो माता की, आओ शरण भवानी की
एक बार फिर प्रेम से बोलो, जय दुर्गा महारानी की
जय दुर्गा महारानी की

 

पहली देवी शैलपुत्री है किये बैल की असवारी
अर्ध चंद्र माथे पर सोहे, सुन्दर रूप मनोहारी-2 
लिए कमण्डल फूल कमल के औ रुद्राक्षों की माला
हुई दूसरी ब्रह्मचारिणी करे जगत में उजियाला-2 
पूर्ण चंद्रमा सी निर्मल है देवि चंद्रघंटा माता
इनके सुमिरन से निर्बल भी बैरी पर है जय पाता-2 

जय जयकार करो माता की, आओ शरण भवानी की
एक बार फिर प्रेम से बोलो, जय दुर्गा महारानी की
जय दुर्गा महारानी की


चौथी देवी कूष्मांडा है इनकी लीला है न्यारी
अमृत भरा कलश है कर में किये बाघ की असवारी-2 
कर में कमल सिंह पर आसन सब का शुभ करने वाली
मंगलमयी स्कन्दमाता माता है जग का दुःख हरने वाली-2 
मुनि कात्यायनी की ये कन्या है सबकी कत्यायनी माँ
दानवता की शत्रु और मानवता की सुखदायिनी माँ-2 

जय जयकार करो माता की, आओ शरण भवानी की
एक बार फिर प्रेम से बोलो, जय दुर्गा महारानी की
जय दुर्गा महारानी की


यही कालरात्रि देवी है महाप्रलय ढाने वाली
सब प्राणी के खाने वाले काल को भी खाने वाली-2 
श्वेत बैल है वाहन जिनका तन पर श्वेताम्बर भाता
यही महागौरी देवी है सबकी जगदम्बा माता-2  
शंख-चक्र और गदा पदम् कर में धारण करने वाली
यही सिद्धिदात्री माता है रिद्धि सिद्धि देने वाली-2 

जय जयकार करो माता की, आओ शरण भवानी की
एक बार फिर प्रेम से बोलो, जय दुर्गा महारानी की
जय दुर्गा महारानी की


जय अम्बे गौरी मैया जय श्यामा गौरी आरती Jay ambe gauri maiya jay shyama gauri

 


1.   जय अम्बे गौरी

गीतकार: शिवानन्द स्वामी

ताल: कहरवा/भजनी ठेका

गायिका: अनुराधा पौडवाल

कोर्ड: रेमध     सा=C#

विडियो लिंक: https://www.youtube.com/watch?v=Iyki_pDrOUM

 

जय अम्बे गौरी मैया जय श्यामा गौरी
तुमको निशदिन ध्यावत-2 हरि ब्रह्मा शिवरी, ॐ जय अम्बे गौरी

मांग सिंदूर विराजत टीको मृगमद को, मैया टीको मृगमद को
उज्ज्वल से दो नैना-2 चंद्रबदन नीको, ॐ जय अम्बे गौरी


कनक समान कलेवर रक्ताम्बर राजे, मैया रक्ताम्बर राजै
रक्तपुष्प गल माला- 2 कण्ठन पर साजे, ॐ जय अम्बे गौरी


केहरि वाहन राजत खड्ग खप्परधारी, मैया खड्ग खप्परधारी
सुर नर मुनि जन सेवत-2 तिनके दुखहारी, ॐ जय अम्बे गौरी

 

कानन कुण्डल शोभित नासाग्रे मोती, मैया नासाग्रे मोती
कोटिक चन्द्र दिवाकर-2 सम राजत ज्योति, ॐ जय अम्बे गौरी


शुम्भ-निशुम्भ विदारे महिषासुर घाती, मैया महिषासुर घाती
धूम्र विलोचन नैना-2 निशदिन मदमाती, ॐ जय अम्बे गौरी

 

चण्ड-मुण्ड संहारे शोणित बीज हरे, मैया शोणित बीज हरे
मधु कैटभ दोउ मारे-2 सुर भयहीन करे, ॐ जय अम्बे गौरी

 

ब्रह्माणी रुद्राणी तुम कमला रानी, मैया तुम कमला रानी
आगम-निगम बखानी-2  तुम शिव पटरानी, ॐ जय अम्बे गौरी

 

चौंसठ योगिनी गावत नृत्य करत भैरव, मैया नृत्य करत भैरव
बाजत ताल मृदंगा-2 और बाजत डमरु, ॐ जय अम्बे गौरी

 

तुम ही जग की माता तुम ही हो भरता, मैया तुम ही हो भरता
भक्तन की दु:ख हरता-2 सुख सम्पत्ति करता, ॐ जय अम्बे गौरी

 

भुजा चार अति शोभित, वर-मुद्रा धारी, मैया वर-मुद्रा धारी
मनवान्छित फल पावत-2 सेवत नर-नारी, ॐ जय अम्बे गौरी

 

कंचन थाल विराजत अगर कपूर बाती, मैया अगर कपूर बाती
श्रीमालकेतु में राजत-2 कोटि रतन ज्योति, ॐ जय अम्बे गौरी


श्री अंबे जी की आरती जो कोई नर गावे, मैया प्रेम सहित गावे
कहत शिवानंद स्वामी-2 सुख-संपत्ति पावे, ॐ जय अम्बे गौरी


जय अम्बे गौरी मैया जय श्यामा गौरी
तुमको निशदिन ध्यावत हरि ब्रह्मा शिवरी

ॐ जय अम्बे गौरी


जय जय जग-जननि देवि Jai jai jag janani devi

 


1.   जय जय जग जननी देवी

दुर्गा स्तुति

गीतकार: तुलसीदास

ताल: दादरा

गायक: मो. हुसैन, अहमद हुसैन

कोर्ड: साप     सा=C#

विडियो लिंक:  https://youtu.be/HWaz9aSKytc

 

जय जय जग-जननि देवि
सुर नर मुनि असुर सेवि
भक्ती मुक्ती दायिनी
भय हरणी कालिका

 

माँ जय माँ जय माँ जय

जय जय जग-जननि देवि

जय महेश पावनी

दुरगे माँ जय माँ जय माँ

जय महेश पावनी, अनेक रूप धारिणी

समस्त लोक स्वामिनी, हिम शैल बालिका

माँ जय माँ जय माँ

जय जय जग-जननि देवि

 

वरम चरम कर कृपाण, सूल शैल धनुष बाण

दुर्गे माँ तरण तारिणी भक्त पालिका

रघुपति पद परम प्रेम, तुलसी यह अचल नेम
देवी हो प्रसन्न पाहि, प्रणत पालिका

माँ जय माँ जय माँ

जय जय जग-जननि देवि